जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पान्डेय ने आज जागेश्वर विधानसभा में लमगड़ा मण्डल के डोल,शहरफाटक, पुनागढ़,नाटाडोल आदि क्षेत्रों में स्थानीय जनता के सुख दुख में भागीदारी कर स्थानीय जनता से जनसंपर्क कर उनकी समस्यायें जानी व निदान हेतु स्थल से सम्बन्धित अधिकारीजनों से निदान हेतु वार्ता की।नाटाडोल में आयोजित बैठक में ग्राम के वरिष्ठ जनों व स्थानीय जनता को सम्बोधित कर सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील कर हमेशा जनता के साथ खडे रहने का वादा किया।बैठक में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली व तन मन धन से भाजपा का साथ देने का वादा किया।भ्रमण कार्यक्रम में जिला मंत्री व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत,बरिष्ठ नेता भुवन पाण्डे,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कपकोटी,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम, चिन्ता सिंह,मंडल मीडिया प्रभारी रमेश बोरा,प्रधान मनोज मेलकानी,हेम पाण्डे,महेश सनवाल,प्रकाश जोशी,किशन अधिकारी,दीपक देवलिया,संदीप मेलकानी,रतन सिंह,मनोज नयाल,राजू बेलवाल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
