अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 8.09.2021 को पुलिस कार्यालय के सभागार में समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों के साथ मिलकर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा मातवर सिंह रावत के जनपद अल्मोड़ा से आई०आर०बी० द्वितीय स्थानानतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी।मातवर सिंह रावत का स्थानान्तरण आई०आर० बी०द्वितीय कार्यकाल अल्मोड़ा – 7 माह 10 दिन होने पर वक्ताओं द्वारा उनके जनपद अल्मोड़ा में कर्तव्यनिष्ठता,सहज एवं सरल व्यवहार,एवं धैर्य के साथ कार्य करने के अनुभवों का बखान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।कार्यक्रम का संचालन उ०नि० दामोदर कापड़ी द्वारा किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा स्थानान्तरण पर जा रहे पुलिस उपाधीक्षक मातवर सिंह रावत को शुभकामनाओ के साथ, स्वस्थ्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई समारोह का समापन किया गया।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा,निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना कमल पाठक,प्रभारी, निरीक्षक वाचक भूपेन्द्र बृजवाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार,प्रभारी डीसीआरबी नासिर हुसैन,प्रभारी एसओजी नीरज भाकुनी,आशुलिपिक महेश सिंह, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक अयूब अली,उ०नि० दामोदर कापड़ी, उ०नि० दरबान सिंह,उ०नि० दीपा बिष्ट,प्रहलाद राम,आंकिक दीपक कुमार सहित आदि अधि०/कर्मचारी उपस्थित रहे।
