पिथौरागढ़-मंगलवार को भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री द्वारा अपने द्वारा संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किये गये भाजपा उपाध्यक्ष केदार सेठी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा को अलविदा कहकर कांंग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मयूख महर के हाथों कांंग्रेस का मफलर पहन कांंग्रेस में शामिल हुए।पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा केदार सेठी का स्वागत करते हुए कहा गया कि आज समय ऐसा आ गया है कि भाजपा की तानाशाही से भाजपा के पदाधिकारी भी परेशान हैं।आज इसी कारण भाजपा छोड़ अधिकतर लोग कांंग्रेस का दामन थाम रहे हैं।जनमानस अब समझ चुका है कि भाजपा सरकार जनविरोधी है।कांंग्रेस का दामन थामते हुए केदार सेठी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीति एवं झूठ के कारण ही उन्होंने भाजपा छोड़ कांंग्रेस का दामन थामा क्योंकि कांंग्रेस सी वह पार्टी है जो देश व प्रदेश को आगे बढ़ा सकती है।इस अवसर पर सुरेश चन्द्र,महेश लाल,नीतेश कुमार,रोहित कोहली,महेन्द्र कुमार,कैलाश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, शंकर कुमार,गोविन्द सिंह,महेश माही,अशोक लोहिया,रमेश कुमार,करन सेठी,मनोज सेठी,पवन सेठी ने भी कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।