अल्मोड़ा-युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु पंकज भट्ट एस०एस०पी० अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश दिये गये है।जिसके अनुपालन में युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले सौदागरों को अल्मोड़ा पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है।दिनाॅक 5.09.2021 को एसओजी अल्मोड़ा एवं कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा विवेकानंद पार्क नियर कब्रिस्तान गेट अल्मोड़ा के पास दो युवक जो काले रंग के पल्सर 200Ns में हल्द्वानी की ओर से आ रहे थे,संदिग्ध प्रतीत हुए पुलिस की चैकिंग देख दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की।पुलिस की तत्परता से दोनों युवक भागने में असफल रहे।पूछताछ एवं चैकिंग किये जाने पर पीछे सीट में बैठे हिस्ट्रीशीटर आमिर खान के कब्जे से प्लास्टिक के थैले में 19.17 ग्राम स्मैक एवं इलैक्ट्रानिक तराजू तथा 29, 000 रु के साथ गिरफ्तार किया है।उक्त सम्बन्ध में प्रभारी एस०ओ०जी० नीरज भाकुनी ने बताया कि आमिर खान हल्द्वानी से स्मैक खरीद कर अल्मोड़ा में युवाओं को बेचने की फिराक में था,एसओजी की कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है।आमिर खान उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में कोतवाली अल्मोड़ा में मारपीट,एन० डी० पी० एस० गुंडा एक्ट तथा चोरी सहित 9 अभियोग पंजीकृत है तथा हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है।उक्त दोनो को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 8/21/60 एन०डी०पी०एस० एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
अभियुक्त की पहचान आमिरखान उम्र 29 वर्ष पुत्र असलम खान निवासी भ्यारखौला अल्मोड़ा,अमान खान उम्र 21वर्ष पुत्र अकरम खान निवासी तल्ला दन्या अल्मोड़ा के रूप में हुई है।बरामदगी में 19.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।श जिसकी कीमत 1, 91,000 रूपये है।गिरफ्तारी टीम में उ०नि० अमरपाल सिंह,का० हिमांशु,का० दिनेश नगरकोटी (एस०ओ०जी०),का०संदीप सिंह (एस०ओ०जी०),का0० दीपक खनका (एस०ओ०जी०) शामिल रहे।