अल्मोड़ा-शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की 6 सितम्बर को होने वाली जन आर्शीवाद रैली की बैठक जीवन पैलेस में आहूत हुई।जिसमें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के नेतृत्व में रैली की कार्य योजना बनाई गयी।कल 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री का प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन हो रहा है जिसमें युवा मोर्चा को बाईक रैली की जिम्मेदारी दी गयी है।युवा मोर्चा द्वारा बताया गया कि जिले के प्रत्येक मंडल कार्यकर्ता बाईक रैली में प्रतिभाग करेंगें।सभी मण्डलों की बाईक रैली की जिम्मेदारी तय कर सभी मण्डलों के संयोजकों की घोषणा कर कार्यक्रम के संयोजक और रैली संयोजक तय किये गये।बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,सुनील बिष्ट,अशोक कनवाल,सभाषद अमित साह मोनू,मनीष,अमीत,सौरभ,रवि आदि मौजूद रहे।
