अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के दिनांक 6 सितम्बर को प्रस्तावित जनपद अल्मोड़ा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु निरीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया था।उक्त सम्बन्ध में यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया द्वारा टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर दिनांक 6 सितम्बर को प्रातः10 बजे से सायं 4 बजे तक टैक्सी वाहन चालकों को माल रोड़ में वाहन प्रवेश न करने हेतु निर्देशित किया गया।
