अल्मोड़ा-आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर अवनि बिष्ट की पहल पर बड़े स्तर में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा आज कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक के नेतृत्व में एक दल गठित कर पौधारोपण कर शिक्षक दिवस मनाया गया।साथ ही ये संदेश देने का प्रयास किया गया कि हम जागरुक होकर पर्यावरण संरक्षण हेतु अच्छा प्रयास करें।आज अवनि वन ग्राम गर नैनी कुम्सयाल अल्मोड़ा में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।जिसमे गीता बिष्ट,मंजू बिष्ट अध्यक्ष,दया देवी,मोहन सिंह,अवनि बिष्ट,अनंत बिष्ट,कमल कुमार बिष्ट, दीपक कांत पांडे मुख्य रुप से शामिल रहे।आज पौधारोपण मेंवितेण,देवदार,भिमल,चौड़ी पत्तीदार वृक्ष,फलदायक एवं औषधियों की जड़ी बूटियों आदि अनेक प्रकार के लाभदायक सिद्ध प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं।इस मुहिम में शामिल होते हुए आज अवनि बिष्ट का विशेष प्रयास रहा है।शिक्षक दिवस को अपने परिवार और गुरुओं को सम्मान प्रदान कर उनका सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त कर अवनि बिष्ट ने पौधारोपण कार्य मे बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया है।इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं और बधाई भी दी हैं।उन्होंने बताया कि आगे भी लगातर जनमानस के हित,लोक सेवा,पर्यावरण संरक्षण,राष्ट्र हित के लिए हमेशा तैयार रहते हुए समिति अच्छा प्रयास करेगी।
