अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा चलाये अभियान वांछित/मफरूर/वारंटी आदि की गिरफ्तारी किये जाने के क्रम में वर्ष 2003 से मफरूर चल रहे व्यक्ति महेंद्र जोशी उर्फ महेंद्र जोगी पुत्र बिशराम जोगी निवासी ग्रा० व पो० खरोट थाना कोसीकलां जनपद मथुरा की सुरागरसी/गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक रानीखेत राजेश कुमार यादव द्वारा व०उ०नि० फ़िरोज़ आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना की गई पुलिस टीम द्वारा उक्त मफरूर व्यक्ति की तलाश सुरागरसी पतारसी कर एवम काफी तलाश कर दिनांक 2-09-2021 को अभियुक्त के घर ग्राम व पो० खरोट थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।जिसे आज मा०न्या० पेश किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 1000 रु० का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व०उ०नि० फ़िरोज़ आलम,कानि० बलराम सिंह,कानि० राकेश भट्ट शामिल रहे।