अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा में अमृत महोत्सव 2021 के अन्तर्गत दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग द्वारा प्रो० एन०एस०भंडारी कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के संरक्षण एवं मार्ग दर्शन मे आनलाईन दो दिवसीय राष्ट्रीय परिचर्चा (वेबिनार) का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम संयोजक प्रो०सोनू द्विवेदी शिवानी दृश्यकला संकायाध्यक्ष एवं चित्रकला विभागाध्यक्ष ने बताया कि इसमे प्रतिभाग करने के लिऐ देश के विभिन्न राज्यो से लोग जुड़े रहे है। आमंत्रित अतिथि वक्ताओं सहित प्रतिभागियों ने प्रस्तावित विषय पर अपने विचार भी लिपिबध्द कर शोध पत्र के रूप में प्रेषित किया है जिसका ई स्मारिका के रूप मे प्रकाशन किया जायेगा।उक्त वेबिनार के उद्घाटन सत्र दिनांक 3 सितंबर 2021 मे मुख्य संरक्षक कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा अतिथियों का स्वागत करेंगे।मुख्य अतिथि के रूप मे पद्म श्री डा० यशोधर मठपाल संस्थापक लोकसंस्कृति संग्रहालय गीताधाम भीमताल,विशिष्ट अतिथि प्रो०वी०पी०एस०अरोरा पूर्व कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल होंगे।
दिनांक 3 सितंबर 2021 को आमंत्रित अतिथि वक्ता प्रो० भीम मल्होत्रा अध्यक्ष चंडीगढ़ ललित कला अकादमी (चंडीगढ),प्रो०ऊषा सिंह अध्यक्ष ललित कला विभाग,दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर(उ०प्र०),प्रो०हिम चटर्जी अध्यक्ष दृश्यकला विभाग,हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला हिमाचल प्रदेश होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो० शेखर चन्द्र जोशी अधिष्ठाता, शैक्षिक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा करेंगे।दिनांक 4 सितंबर 2021 में आमंत्रित वक्ता के रूप प्रो०रीता प्रताप पूर्व अध्यक्ष चित्रकला विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर,(राजस्थान),प्रो० सुषमा सिंह पूर्व संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष फाईन आर्ट म०द०विश्वविद्यालय,रोहतक हरियाणा,प्रो० हनुमान कांबली,पूर्व अध्यक्ष चित्रकला विभाग कालेज आफ आर्ट पणजी गोवा,प्रो० अम्बालिका सूद विभागाध्यक्ष एस०एस०एस०फाईन आर्ट पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला(पंजाब),श्री सूनील दर्जी असि० प्रोफेसर ग्राफिक आर्ट दृश्यकला संकाय एम०एस०पू० बड़ौदा (गुजरात) होगें।सत्र की अध्यक्षता प्रो० पुष्पा अवस्थी, संकायाध्यक्ष कला संकाय सो०सि०जी०विश्वविद्यालय अल्मोड़ा करेंगी।धन्यवाद ज्ञापन डा०संजीव आर्य,असि०प्रोफेसर चित्रकला विभाग कार्यक्रम का संचालन प्रो० सोनू द्विवेदी,शिवानी संकायाध्यक्ष दृश्यकला संकाय एवं अध्यक्ष चित्रकला विभाग करेंगी।कौशल कुमार,चन्दन आर्य,सन्तोष सिंह मेर तथा रमेश मौर्य तकनीकी सहायक होंगे।
