अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर व्यापारिक गतिविधियों के नाम पर लगने वाली प्रदर्शनियों पर रोक लगाने की मांग की है।ज्ञापन के माध्यम से नगर व्यापार मंडल एवं समस्त व्यापारियों ने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि अभी भी कोरोना महामारी का खतरा बना हुआ है और संभावित तीसरी लहर का खतरा भी बना हुआ है।पिछले लगभग 2 वर्षो से नगर के व्यापारी इसकी मार से त्रस्त है।व्यापार बुरी तरह से प्रभावित है जिससे व्यापारियों का किराया,लाइट पानी के बिल,टैक्स आदि के खर्चे निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा हैं।पिछली 2 लहरों में लगातार व्यापार बंद ही रहा है और अभी भी प्रभावित है।वर्तमान में विशाल मेगा मार्ट के बगल के खेत जो की पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जा रहा था पर एक सेल लगी है,जिसे प्रशासन द्वारा 15 दिन की अनुमति दी गई थी जो कि अब खत्म होने वाली है। जिसमे हथकरघा वस्तुओ के नाम पर पूरा बाजार लगा दिया गया है जिसका व्यापार मंडल और व्यापारी विरोध करते है।सारे बिल,सारे टैक्स व्यापारी दे,सारे नियम का पालन व्यापारी करे। ये एक बहुत बड़ी साजिश है अल्मोड़ा के व्यापार को खत्म करने की। जिसका व्यापार मंडल विरोध करता है और अपनी रोजी रोटी को बचाने के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होगा और जो भी व्यक्ति इनको सहयोग कर रहे है हम उनका भी विरोध करते है।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि आपसे आशा करते है कि भविष्य में भी इस प्रकार की किसी भी व्यापारिक गतिविधियों को अनुमति प्रदान नहीं करेंगे।ज्ञापन देने वालों में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,उपाध्यक्ष प्रत्येश पाण्डे,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,सचिव मयंक बिष्ट,उपसचिव राहुल बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जौन आदि शामिल रहे।