अल्मोडा़-गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कटारमल अल्मोड़ा के तत्वाधान में मधुमक्खी पालन द्वारा आजीविका संवर्धन एवं प्रशिक्षण के कार्यक्रम का विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा शुभारम्भ किया गया।ग्राम पंचायत ज्योली, कनेली,कुज्याड़ी आदर्श ग्राम विकास परियोजना प्रशिक्षण कार्यशाला एवं विकास परियोजना के सफल संचालन के लिए ग्रामीणों एवं संस्थान के कर्मचारियों को आपस में टीम भावना के साथ मधुमक्खी पालन का कार्यक्रम करने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉक्टर रनवीर सिंह रावल द्वारा मधुमक्खी पालको को विशेष दिशा निर्देश दिए गये एवं मधुमक्खी पालन के कार्य में संस्थान द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा हरीश कनवाल,मंडल अध्यक्ष हवालबाग प्रकाश बिष्ट,जिला मंत्री भाजपा सुरेन्द्र मेहता,हवालबाग प्रधान संगठन अध्यक्ष देव सिंह भोजक,ग्राम प्रधान कुज्याड़ी ममता जोशी,प्रधान ढ़ैली दिनेश जोशी,प्रधान बसगॉव बाला दत्त कांडपाल, डायरेक्टर जी०बी०पंत वरिष्ठ साइंटिस्ट डॉ० जी०सी०एस०नेगी,डॉ०सतीश चन्द्र,डॉ० हर्षित पंत,डॉ० शैलजी पुनेठा,मनोज लटवाल,हरीश रावत, विशन सिंह,हरीश कांडपाल,प्रेम सिंह रावत,जगत रावत,बची सिंह रावत,हर सिंह,आशुतोष कनवाल,विनोद कांडपाल,दिनेश जोशी,नंद किशोर, प्रेम सिंह,जगत सिंह,कमलेश नेगी, रमेश उपाध्याय,हिमांशु बनौला, नितिन लोहनी आदि उपस्थित रहे।