पिथौरागढ़-वड्डा-लेलू मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवम् हाटमिक्स का कार्य अविलम्ब कराये जाने एवम् पिथौरागढ़ में अधूरी पड़ी सड़कों का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ के कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक एवम् कांंग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग में जाकर ज्ञापन दिया एवम् अविलम्ब सड़कों के निर्माण, सुधारीकरण,हाटमिक्स की मांग की।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़कों का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो कांग्रेसजन जनहित में मजबूर होकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव एवम् तालाबंदी करेंगें।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन विधायक मयूख महर के प्रयासों से वड्डा-लेलू मोटर मार्ग के हाटमिक्स कार्य हेतु शासन से धन स्वीकृत हुआ था किन्तु छः वर्ष बीत जाने व ग्रामवासियों के बार बार अनुरोध करने के बावजूद भी विभाग द्वारा सड़क की दुर्दशा का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है जो कि विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है और इससे ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है।जबकि यातायात हेतु खतरनाक बन चुकी उक्त सड़क में आये दिन मोटरबाईक और जीपों के पलटने की घटना आम बात हो गयी है।जिससे ग्रामवासियों में विभाग के खिलाफ भयंकर आक्रोश व्याप्त है।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि वड्डा लेलू मोटरमार्ग हेतु पूर्व में स्वीकृत धनराशि से सड़क का सुधारीकरण एवम् हाटमिक्स कार्य 30 अक्टूबर तक प्रारम्भ कराया जाए अन्यथा ग्रामवासी व क्षेत्रीय जनता अपनी न्यायोचित मांग को लेकर उग्र आन्दोलन व धरने को बाध्य होंगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ की होगी।इसके साथ ही कांग्रेसजनों ने वड्डा,सुवाकोट मोटरमार्ग,वड्डा-क्वीतड़ मोटर मार्ग, मुनाकोट-जाख सिरकुच मोटर मार्ग,ऐंचोली-मैथना मोटर मार्ग, चैंसर मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवम् हाटमिक्स कार्य के साथ ही पिथौरागढ़ की समस्त सड़कों के सुधारीकरण एवम् हाटमिक्स की मांग की।इस अवसर पर पूर्व विधायक मयूख महर,कांंग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर,लेलु ग्राम प्रधान रविन्द्र थरकोटी,पुष्कर खड़ायत,नरेंद्र सौन,संतोष गोस्वामी, जीवन वल्दिया,मुकेश पंत,दिनेश बिष्ट,जावेद खान,करन सिंह,शुभम बिष्ट,महिपाल वल्दिया,कमलेश कशन्याल,भुवन जोशी,विजय कुमार,शंकर खड़ायत,राकेश सौन,रजत विश्वकर्मा,रोहित कोहली सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।