पिथौरागढ़-आज कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व विधायक मयूख महर व महिला जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट के नेतृत्व में केएमओयू स्टेशन में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन में पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि तीन दिन पूर्व पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में एक बिटिया को प्रसव के दौरान सही उपचार न मिल पाने पर रेफर कर दिया गया।जहां जाते वक्त उस बिटिया ने अपना दम तोड़ दिया। जिससे पूरे पिथौरागढ़ में आक्रोश व्याप्त है।यहां आए दिन महिलाओं को प्रसव के दौरान अव्यवस्थाओं के चलते अपनी जान गंवानी पड़ रही है और यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? प्रदेश सरकार एक ओर तो बड़े-बड़े पोस्टरों में महिला सुरक्षा का दावा करती है लेकिन दूसरी ओर महिलाओं को अपनी जान गवाने हेतु विवश होना पड़ रहा है।उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा पिथौरागढ़ को मात्र रेफरल सेन्टर बनाकर रख दिया गया है।बिना व्यवस्थाओं के आखिर इलाज हो तो कैसे हो?कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर द्वारा कहा गया कि इस तरह की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था सहन नहीं की जाएगी।इस पर भाजपा के विधायक और नेता की जवाबदेही बनती है कि वह स्वास्थ्य सेवाएं सही करें।प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,अंजु लुण्डी, शिवानी कोहली,काजोल बसेड़ा, राजेश्वरी,मुन्नी देवी,राजवंती देवी, कमला देवी,भुवन पांडे,तिलक जोशी, पुष्पा शर्मा,जानकी पंत,सुमित्रा बोरा, पुष्पा जोशी,गीता देवी,पवन माहरा, गीता,शिवम पंत,रजत विश्वकर्मा, ऋषभ कल्पासी,मदन भट्ट,शंकर नाथ, सौरभ भंडारी,गजेंद्र,भगवान सिंह, प्रदीप महर,भूपेंद्र सिंह,वीरेंद्र कम्याल, हिमांशु कुंवर आदि उपस्थित रहे।