अल्मोडा़-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम् जागेश्वर के वर्तमान विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कांंग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव से 13 अक्टूबर को उनके आवास प्रीतमपुरा दिल्ली में मुलाकात की।श्री कुंजवाल ने बताया कि कांंग्रेस उत्तराखंड प्रभारी श्री यादव उत्तराखंड प्रभारी के साथ-साथ सी०डब्ल्यू०सी० के मैम्बर भी हैं।श्री कुंजवाल ने बहुत विस्तार के साथ कांंग्रेस उत्तराखंड प्रभारी श्री यादव से उत्तराखंड की राजनैतिक गतिविधियों के बारे में गहनता से विचार विमर्श किया।श्री कुंजवाल ने कांंग्रेस प्रदेश प्रभारी से विस्तृत रूप से उत्तराखंड में भ्रमण करने का आग्रह किया।ताकि भ्रमण करने से उन्हें पार्टी की जमीनी स्तर की विस्तृत जानकारी हो सके।श्री कुंजवाल ने बताया कि श्री यादव ने उन्हें जल्द ही उत्तराखंड भ्रमण पर आने का आश्वासन दिया है।श्री कुंजवाल ने कहा कि श्री यादव युवा नेता हैं उनकी सोच से निश्चित उत्तराखंड में 2022 में कांंग्रेस की सरकार बनेगी।प्रभारी से मुलाकात करने वालों में श्री कुंजवाल के साथ पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, बागेश्वर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चन्द्र ऐठानी,अल्मोडा़ जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट आदि मौजूद रहे।