जागेश्वर-आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने मण्डल पदाधिकारियों एवम् स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा मंडल के तल्ला सालम क्षेत्र के सैनोली आदि गांवो में भ्रमण कर स्थानीय जनता एवम् कार्यकर्ताओं के सुख दुख में भागीदारी कर जनता की समस्याएं जानकर उनके निदान हेतु यथासम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया।भ्रमण कार्यक्रम में श्री पान्डेय ने स्थानीय जनता एवम् युवाओं को केन्द्र एवम् राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा स्थानीय लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की एवम् युवाओं से स्वरोजगार पर चर्चा कर स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।ज्ञात हो कि सुभाष पान्डेय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी रहे हैं।श्री पान्डेय लगातार जागेश्वर विधानसभा में सक्रिय रहते हैं तथा क्षेत्रीय जनता के सुख-दुख में सक्रिय रूप से अपनी उपस्थिति देते हैं।भ्रमण में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी,क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनीश अधिकारी,सदस्य प्रतिनिधि डूंगर सिहं बोरा,न्याय पंचायत प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी,पान सिंह नेगी,दीवान नेगी,राजू धानक,प्रकाश जोशी,प्रकाश धानक,जगदीश राम,विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।