अल्मोड़ा-स्व० श्रीमती हरिप्रिया गुरूरानी बक्शीखोला अल्मोड़ा की पुत्री चम्पा गुरूरानी पूर्व प्रवक्ता राजकीय बालिका इन्टर कालेज द्वाराहाट द्वारा रक्षाबंधन के मौके पर सल्ला रौतेला व नौला के 65 निर्धन परिवारों के लिए प्रति परिवार एक हजार रुपए की खाद्यान्न सामग्री देने का निर्णय लिया गया है।चंपा गुरूरानी का सदैव समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान रहता है।पूर्व में इनके द्वारा स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसायटी उत्तराखंड को भी अस्पताल निर्माण के लिए दो लाख की धनराशि दी गयी है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सल्ला रौतेला सुशीला पाठक,ग्राम प्रधान नौला महेश चन्द्र टम्टा,व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पाठक,सरपंच पंकज पाठक,पूर्व सरपंच गोविंद मेहरा,पूर्व प्रधान दिनेश चन्द्र पाठक द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा भी चंपा गुरूरानी का आभार व्यक्त किया गया है।