अल्मोड़ा-शिक्षा समन्वय समिति जनपद अल्मोड़ा की आनलाईन व आफलाइन बैठक एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा में सम्पन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि ब्लाक स्तर पर ब्लाक संयोजक नियुक्त किए जायेंगे।बैठक में गोल्डन कार्ड की सुविधाएं प्राप्त नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया और सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु भी सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर रोष व्यक्त किया गया।इसके अतिरिक्त रमसा व सर्वशिक्षा के लाभ अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रदान किए जाने पर भी बल दिया गया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा समस्त जूनियर हाईस्कूल में स्वीकृत पदों प्रधानाध्यापक के सापेक्ष पदोन्नति किये जाने की मांग की गई व विभागीय पदोन्नति हर वर्ष में हर हाल में किये जाने पर बल दिया गया।शासन द्वारा हर तीन महीने में मान्यता प्राप्त संगठनों को बुलाकर बैठक किये जाने की भी मांग की गई है।आज की बैठक में समिति के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,उपाध्यक्ष दिगंबर फुलोरिया, सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,उपाध्यक्ष हेम चन्द्र कबडवाल,अनिल कुमार कांडपाल,संयुक्त मंत्री संजय बिष्ट, संगठन मंत्री व अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अल्मोडा बलवीर सिंह भाकुनी,कोषाध्यक्ष एम एस राजपूत,कोषाध्यक्ष अशासकीय संघ सुनील सिंह,बसंत पांडेय,तारा बिष्ट,डॉ गिरिजा भूषण जोशी,वीरेन्द्र सिंह बिरोडिया,युगल मठपाल महामंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अल्मोड़ा हिमांशु तिवारी, प्रधानाचार्य परिषद गणेश भट्ट,जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ बलवंत सिंह अधिकारी,डी के जोशी,नवीन किरौला,नवीन चन्द्र जोशी,विमला रावत,उमेश जोशी,अर्जुन सिंह बिष्ट, डॉ ललित पाठक उपस्थित थे।बैठक में रा इ का गणानाथ के प्रवक्ता भूगोल डा० आर डी सरोज व पवनेश ठकुराठी प्रवक्ता हिंदी रा इ का नाई द्वारा विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर प्रशंसा व्यक्त की गई व निकट भविष्य में शिक्षा समन्वय समिति द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा।जिन अध्यापक कार्मिकों द्वारा कोविड कार्य में सहयोग किया गया उन्हें भी समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता डॉ मनोज कुमार जोशी व संचालन धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा किया गया।डॉ मनोज कुमार जोशी अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि सभी संगठित होकर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयासरत रहेंगे।धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव द्वारा कहा गया है कि हर समस्या का समाधान हर हाल में किया जायेगा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा कहा गया कि सभी मांगों के समाधान के लिए संघर्षरत रहेंगे।