पिथौरागढ़-आज कांग्रेस कार्यालय तिलढूकरी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की जयंती पर उनकी तस्वीर में माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा कहा गया कि राजीव गांधी ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने देश में युवाओं को 18 साल में वोट का अधिकार दिया, संचार क्रांति की शुरुवात उन्होंने की, महिलाओं को सम्मान,रोजगार के नए आयाम की नीव रखने वाले राजीव गांधी ही थे।जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि लेकिन जबसे भाजपा की सरकार देश में काबिज हुई है तो तबसे ही पूरे देश में युवा सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया गया है,बेरोजगारी इतनी बड़ गई है की युवाओं को अब भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है, इन्होंने हर वर्ष युवाओं से नौकरियां छीनने का कार्य किया है।आज राजीव गांधी की जयन्ती पर युवाओं ने प्रण लेना होगा और आज के युवाओं ने इस भाजपा की युवा विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना होगा,इनको दिखाना होगा कि जो युवाओं के साथ खिलवाड़ करता है उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।वक्ताओं द्वारा राजीव गांधी को याद किया गया और उनके किए गए जन उपयोगी कार्यों को याद किया गया।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,भुवन पांडे,तिलक जोशी,मदन भट्ट,पदमा बिष्ट,गजेंद्र वल्दिया,त्रिलोक बिष्ट,खीमराज जोशी नारायण कोहली,शुभम बिष्ट,शिवम पंत,नवीन ऐरी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।