अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में उनके चित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित किये।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि युवाओं को वोट का अधिकार व संचार क्रांति देश के लिए राजीव गाँधी की ही देन है।जिसके लिए वो सदैव देशवासियों के दिलो में अमर रहेंगे।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी और संबद्ध उद्योगों को बढ़ावा दिया।इनमें से एक तरीका ऐसे उद्योगों,विशेषकर कंप्यूटर,एयरलाइंस,रक्षा और दूरसंचार पर आयात कोटा, करों और शुल्कों को कम करना था।नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि कम्प्यूटरीकृत रेलवे टिकट की शुरुआत के बाद भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण किया गया।उन्होंने कहा कि वे खुद युवा थे,राजीव गांधी ने युवाओं को सशक्त बनाने की मांग की।उस अंत तक संविधान का 61 वां संशोधन अधिनियम 1989 में पारित किया गया था,जिसमें मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई थी।इस कदम ने राज्यों में लोकसभा सांसदों और विधायकों को चुनने के लिए युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट डालने का अधिकार दे दिया था।उन्होंने कहा कि युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21 वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है।40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया।इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 से 1991 के बीच राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे।इन पांच वर्षों में ही इस युवा प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से देश की जनता के दिलोदिमाग में अमिट छाप छोड़ी।महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि एक ही कार्यकाल में कई ऐसे कार्य उन्होंने किए,जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21 वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है।40 वर्ष में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,गीता सैनी,तारा चन्द्र जोशी,महेश चन्द्र आर्या,गोपाल सिंह चौहान,राबिन भण्डारी,गीता मेहरा सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।