जागेश्वर-सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा मंडल के स्युनानी,बोरागांव आदि स्थानों में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के सुख दुख में शामिल होकर जनता से मुलाकात कर उनकी समस्यायें जानी व निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की।उनके साथ भ्रमण कार्यक्रम में लमगड़ा ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल,मंडल महामंत्री महेन्द्र मेहरा,कुंदन नगरकोटी,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम, प्रधान स्यूनानी,खडक सिंह,हरीश सिंह,प्रकाश जोशी,पूर्व प्रधान हयात धोनी,पूर्व प्रधान रमेश बोरा,क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन बजेठा,तारा दत्त,गणेश सांगडी,बच्ची नाथ गोस्वामी,मोहन नाथ गोस्वामी,रमेश राम,गोलू पाण्डे आदि रहे।