बागेश्वर-डाइट बागेश्वर से डी० एल० एड० किये प्रशिक्षितों ने आज बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास को अविलम्ब राजकीय डायटों से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षितों को नयी नियमावली के संशोधनों से मुक्त रखते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा कि लंबे समय से नियुक्तयाँ न होने से कई स्कूल शिक्षक विहीन हो गए है साथ ही डाइट से डी० एल० एड० किये प्रशिक्षितों को दस माह से भी अधिक का समय हो चुका है फिर भी विभाग व सरकार इनकी अनदेखी कर रही है।प्रशिक्षितों ने बताया कि विधायक द्वारा भी आश्वाशन दिया गया है कि वे जल्द से जल्द प्राथमिक नियुक्ति हेतु शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से बात करेंगे।ज्ञापन देने वालों में शुभम साह,भावना गोस्वामी,हेमंत लोबियाल,नरेंद्र कार्की व सुंदर कुमार शामिल रहे।
