अल्मोड़ा-आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रितु खंडूरी के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत की गरिमामय उपस्थिति और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता भट्ट के निर्देशन में अल्मोड़ा वैक्सीन सेंटर होटल मैनेजमेंट अल्मोड़ा में श्रीमती हेमा सुफियाल जिला मंत्री महिला मोर्चा एवं ग्रामीण मंडल प्रभारी द्वारा समस्त वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए सूक्ष्म जलपान का आयोजन किया गया एवं वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुफ्त वैक्सीन लगवाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया।इस कार्यक्रम में पूर्व सभासद विद्या बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष प्रेमा मेर,नगर महामंत्री मीना नेगी,पूर्व जिलाध्यक्ष मीना भैसोड़ा,मंडल अध्यक्ष नीमा सांगा आदि अनेक महिलाएं एवं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
