बागेश्वर-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने आज जारी बयान में कहा कि उनके छात्रसंघ में आते ही महाविद्यालय में एक मुख्य समस्या के रूप में और एक चुनौती के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना जो विगत दो वर्षों से महाविद्यालय में बंद पड़ी थी को पुनः प्रारम्भ कराना था।जिसके लिए छात्रसंघ एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कई बार विभिन्न माध्यमों से प्राचार्य,कुलपति,उच्च शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे।उन्होंने बताया कि इसी संघर्ष के बाद इस वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं जो सभी छात्र छात्राओं के लिए एक सुनहरा मौका है।उन्होंने इसके लिए सभी को धन्यवाद प्रेषित किया है।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत प्रथम वर्ष के छात्र छात्राये एवं नव सत्र में प्रवेश ले रहे छात्र छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना में अना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।श्री जोशी ने कहा कि यदि मन में पक्का निश्चय कर लिया जाए तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं।उन्होंने कहा कि छात्रहितों में उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
