अल्मोड़ा-दिनांक 11.08.2021 को डॉ० अलकनन्दा अशोक अध्यक्ष (UPWWA) की प्रेरणा से श्रीमती हेमा बिष्ट जिलाध्यक्ष (UPWWA) जनपद अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन कराने के निर्देश पर UPWWA के नोडल अधिकारी जितेंद्र पाठक के पर्यवेक्षण में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।पुलिस लाइन अल्मोड़ा में कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री निहारिका सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु द्वारा किया गया। जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता,मेहन्दी प्रतियोगिता, पहाड़ी व्यजंन प्रतियोगिता आयोजित की गयी,जिसमें प्रथम,द्वितीय,तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन हेतु झूले की व्यवस्था भी की गयी थी।प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय का विवरण
मेहन्दी प्रतियोगिता प्रथम श्रीमती रेनू अधिकारी,द्वितीय श्रीमती काजल अधिकारी,तृतीय श्रीमती प्रेमा आर्या रहे।कुमाऊँनी व्यजंन प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती यमुना पाल,द्वितीय स्थान श्रीमती दीपा दानू,तृतीय स्थान श्रीमती तारा देवी को मिला।कुमाऊँनी परिधान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जमुना बोरा,द्वितीय स्थान दीपा दानू,तृतीय स्थान अन्जु पाठक को मिला।सावन सुंदरी श्रीमती दीपा दानू बनी।कार्यक्रम का संचालन उ०नि० दामोदर कापड़ी एवम श्रीमती सरिता पाठक द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु,जितेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, उ०नि०दामोदर कापड़ी,उ०नि० श्रीमती पुष्पा भट्ट प्रधानलिपिक,श्रीमती हेमा ऐठानी पीआरओ,म०का०प्रेमा आर्या,जमुना दरियाल सहित अन्य महिला पुलिस कर्मी व पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।