लमगड़ा-भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्तराखंड के सभी मंडल में प्रशिक्षण वर्ग करने जा रही है,जिसके तहत आज जनपद अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा मंडल में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक चायखान में की गई।मंडल प्रशिक्षण वर्ग 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होने जा रहे हैं,जिसके निमित व्यवस्था को देखते हुए तैयारी बैठक की गई। बैठक में सभी जिम्मेदार पदाधिकारियो,कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग की जिम्मेदारी दी गई।बैठक में प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक रमेश बहुगुणा ने विस्तृत रूप से प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के बीच में रखी।बैठक को संबोधित करते हुए जागेश्वर विधानसभा पालक एवं भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मंडल प्रशिक्षण वर्ग के लिए जिम्मेदारियां दी और कहा कि मंडल प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति,भारतीय जनता पार्टी के इतिहास की जानकारी एवं संस्कारवान व अनुशासित बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से करने जा रही है।बैठक लमगड़ा मंडल के अध्यक्ष संजय डालाकोटी की अध्यक्षता में की गई।अल्मोड़ा जिला के संयोजक रमेश बहुगुणा,जागेश्वर विधानसभा के पालक महेश नयाल,वर्ग के जिला सह संयोजक नरेंद्र बिष्ट,लमगड़ा मंडल के पालक बालम सिंह कपकोटी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा,भाजपा जिला मंत्री जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह रावत,देवकी विष्ट,मंडल महामंत्री मदन रावत,महेन्द्र मेहरा,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश ढेला,विजय सतवाल,केशव आर्या,कुंदन सिंह नगरकोटी,मण्डल मंत्री हरीश सिजवाली,प्रताप डसीला, शंकर,मीडिया प्रमुख रमेश बोरा, कार्यक्रम के सहसंयोजक भुवन चंद्र पांडे,पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरीश कपकोटी,खीम बिष्ट,दुग्ध संघ के डायरेक्टर हरीश बिष्ट,दीवान नेगी,बच्ची सिंह,देवेंद्र कुवर,इंदर डशीला,नन्दन सिह,लक्ष्मण सिंह पटवाल,सोशल मीडिया प्रमुख लमगड़ा सहित सभी शक्ति केंद्रों के सयोंजक उपस्थित रहे।