जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी ब्लाॅक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिशन सिंह बिष्ट की 112 वीं जयंती पर राजकीय इंटर कालेज भनोली में कोविड 19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग को मध्यनजर रखते हुए संक्षिप्त रूप से कार्यक्रम कर मनाई गयी।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिशन सिंह बिष्ट के चित्र पर वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया।जिसके पश्चात् वक्ताओं द्वारा उनके जीवन में प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई काम किए।जिसमें इंटर कॉलेज,जूनियर हाईस्कूल,प्राइमेरी पाठशाला का निर्माण किया।जिसमें आज दूर-दूर के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिससे आज छात्र-छात्राएं को आगे चलकर सामाजिक,राजनीतिक एवं शैक्षिक व उच्च पदों पर आसीन है। वही कक्षा 6 से कक्षा 12 वीं में अव्वल आए छात्रों को पुरस्कृत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण सिंह बिष्ट ने की।विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह मेहरा,प्रधानाचार्य आशुतोष सती, राकेश कुमार प्रजापति,पुष्कर सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट,हिमांशु बिष्ट,शोभा गोस्वामी,राजेंद्र सिंह बिष्ट,नन्दन राम कोहली,बची दत्त पाण्डेय,भगवती गोस्वामी,प्रेम कौर,प्रकाश बिष्ट, नारायण सिंह,राजू काण्डपाल,रवि खड़का,राजेंद्र चौहान,गम्भीर सिंह, मोहन सिंह बिष्ट,भानू बिष्ट,नारायण सिंह बिष्ट,पप्पू बिष्ट,किशन सिंह बिष्ट,कल्याण सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।