चम्पावत-आज 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस जनों ने पूरन कठायत जिलाध्यक्ष कांग्रेस की अध्यक्षता में एवं विकास साह जिला महामंत्री के संचालन में तिरंगा झंडा फहरा कर रोडवेज स्टैंड से गाँधी मूर्ति तक पद यात्रा निकाल कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं अगस्त क्रांति के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।साथ ही आज युवा कांग्रेस के 61 वें स्थापना दिवस पर सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस/कांग्रेस जनों ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किये।तत्पश्चात् कांग्रेस जनों ने कल्क्ट्रेट में पहुँच कर धरना दे रही आशा वर्करों की 12 सूत्रीय मांगो को अपना समर्थन दिया।इस दौरान श्रीमती निर्मला गहतोड़ी पूर्व राज्य मंत्री,सुशीला बोहरा,आशा टम्टा, हरगोविंद सिंह बोहरा प्रदेश महासचिव सेवादल,हरीश चौधरी अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,उमेश खर्कवाल,ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा,प्रताप सिंह महराना, मयूख चौधरी,तारा दत्त जोशी,अशोक कार्की,बाला दत्त थ्वाल,जगदीश जोशी,युवा कांग्रेस के चिराग फर्त्याल प्रदेश सह सचिव,रोहित बिष्ट,अशोक माहरा जिला महामंत्री,ललित देव, नीरज पांडेय,हेमंत कापड़ी,संजय अधिकारी,दिग्विजय कार्की,किशोर माहरा,विनोद बडेला,भानदेव भट्ट, नाथ सिंह रावत सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहें।