अल्मोड़ा-आज आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अल्मोड़ा विधानसभा में महिला मोर्चा का गठन एवं सदस्यता दिलाई गई।जिसमें श्रीमती मीना भंडारी को विधानसभा महिला उपाध्यक्ष,श्रीमती मीरा जीना एवं श्रीमती राधा आर्या को विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी दी गई।श्रीमती गंगा राणा,माया तिवारी,रेखा जोशी, गंगा भट्ट के साथ ही दर्जनों महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के संरक्षक एन० एल० शाह,वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश टम्टा,विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण तिवारी,विधानसभा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप सिंह नयाल,विधानसभा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दिनेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने शुभकामनायें दी और साथ में कहा कि मातृशक्ति ही उत्तराखंड के नव निर्माण में भागीदार बनेगी।
