जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने शनिवार को जागेश्वर विधानसभा में बसन्तपुर,त्यूनरा,बघौरा,चुपडा,पितना,जाखतिवारी,सिल्पड आदि गांवो में स्थानीय जनता के सुख दुख व विभिन्न ग्रामों में दैवीय कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता से जनसंपर्क किया।उनके द्वारा बैठकें आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्यायें जानी गयी व समस्याओं के निदान हेतु आश्वस्त कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की गयी।श्री पाण्डेय ने स्थानीय लोगों से जागेश्वर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का भी आह्वान किया।भ्रमण कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन सिंह,दीपक सिंह,प्रधान चुपडा प्रकाश राम,प्रधान फूटा आनन्द सिंह मेहरा,प्रधान बसन्तपुर कैलाश पान्डे,प्रधान त्यूनरा हयात सिंह,राजेन्द्र सिंह,बची सिंह,कुन्दन
सिंह,लोकेश नेगी,रवीन्द्र बिष्ट,किशन अधिकारी,प्रकाश जोशी आदि रहे।
