नैनीताल-प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक
अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुमाऊं मंडल नैनीताल रघुनाथ लाल आर्य द्वारा एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के मंडलीय कार्यकारिणी को वार्ता में अवगत कराया गया है कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति काउंसिलिंग के माध्यम से दिनांक 20 अगस्त के बाद तारीख घोषित कर दी जाएगी और कनिष्ठ सहायक के पद पर स्थाईकरण हेतु पत्र भी जारी कर दिया गया है।वरिष्ठता निर्धारण,कोटिकरण,पदोन्नति संशोधन व समय समय पर अन्य ड्यूटी लगाने व प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि पर जनपद वार समीक्षा की गई।आज की वार्ता में मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती, मंडल सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा,सचिव पंकज जोशी,जिला अध्यक्ष नैनीताल हरिशंकर नेगी,पूर्व उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रौतेला, जनपद पिथौरागढ़ अध्यक्ष सौरभ चंद, संयुक्त मंत्री राजेन्द्र राणा,ऊधमसिंह नगर अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय,सचिव हरजीत,जिलाध्यक्ष बागेश्वर विजय रावत,सचिव इंद्रेश कोरंगा,संरक्षक भुवन जोशी,ऊधमसिंह नगर से अशोक कुमार शर्मा,बागेश्वर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार बिष्ट भी उपस्थित रहे।अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारी सुभाष जोशी, श्रीमती कविता भी उपस्थित रहे।सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल धीरेन्द्र कुमार पाठक ने सभी जनपदों के अध्यक्ष व सचिव से कहा कि जिन सदस्यों के कार्यालय से अभी तक गोपनीय आख्या जमा नहीं हुई है शीघ्र जमा करें।इस अवसर पर रघुनाथ लाल आर्य का अभिनन्दन किया गया व शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया तथा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
