अल्मोडा़-आज अल्मोड़ा क्षेत्र के कुछ युवा नगर क्षेत्र से कुछ दूर स्थित धौलछीना गांव में कई वर्षों से निवास कर रह रहे लोक संस्कृति के गायक आनन्दी देवी व उनके पति संतराम से मुलाकात करने गये।ज्ञात हो कि इन लोकगायकों ने जिन्होंने लोक संस्कृति की एक उम्दा नींव रखी नेत्रहीन हैं।वहां पहुंचकर युवाओं को पता चला कि कुछ दिन पूर्व ही अल्मोड़ा जिलाधिकारी द्वारा उन्हें हवालबाग में रखा गया है और उनकी वही पर समुचित देखभाल की जा रही है।इन युवाओं ने धौलछीना के व्यापार मंडल अध्यक्ष डी०एस०रावत और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चंदन मेहरा से मुलाकात की और जानकारी प्राप्त की कि किन परिस्थितियों में ये लोकगायक दम्पत्ति अपना जीवन यापन कर रहे हैं।पता चला कि इनकी स्थिति बहुत दयनीय थी लेकिन खाने की कोई परेशानी नहीं थी क्योंकि धौलछीना के लोगों द्वारा उन्हें हर तरीके की मदद की जाती थी।अल्मोडा़ के इन युवाओं के द्वारा लोकसंस्कृति के ध्वजवाहक इन लोकगायकों के लिए अपनी सामर्थयानुसार कुछ खाद्य सामग्री जैसे आटा,चावल,तेल,नमक, चीनी,चाय,मसाले आदि चीज़ें नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष को सौंपी गयी और नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने युवाओं को आश्वस्त किया कि जैसे ही लोकगायक यहां आएंगे तो उन्हें यह सब सामग्री दे दी जाएगी।युवाओं में वैभव पांडे,कमल कोरंगा,उज्जवल जोशी,हिमांशु बिष्ट,छात्रसंघ कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी कमल भट्ट आदि लोग शामिल रहे।
