ऋषिकेश-4 अगस्त 2021को ऋषिकेश में आयोजित तीन दिवसीय कांग्रेस मंथन शिविर में एन०एस०यू०आई० कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों महत्वपूर्ण प्रस्ताव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सम्मुख प्रस्तुत किये गये।एन०एस०यू०आई०प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि छात्रों के मुद्दे और युवाओं के मुद्दों को लेकर एन०एस०यू०आई० आम छात्रों, युवाओं तक पार्टी की योजनाओं और विचारधारा को ले जाने का कार्य करेगी।गोपाल भट्ट ने कहा कि कांग्रेस अपने चुनावी घोषणापत्र में उत्तराखंड राज्य की जनता के हित व विशेष तौर पर छात्रों व युवाओं के सपने के उत्तराखंड को कैसे साकार किया जाए उस दिशा पर कार्य करेगी।उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे महत्वपूर्ण फैसले जिससे उत्तराखंड के भविष्य को संवारा जा सके उन बिंदुओं पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशेष जोर देते हुए कार्य करने पर बल दिया।गोपाल भट्ट ने बताया कि यह तीन दिवसीय मंथन शिविर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने का काम करेगा और कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।श्री भट्ट ने मंथन शिविर में युवाओं को प्रतिनिधित्व देने,कांग्रेस सरकार आने पर शिक्षा के विषय पर विशेष काम करने सहित अन्य विषयों पर बात रखी।मंथन शिविर के इस सत्र में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय,प्रदेश अध्यक्ष माननीय गणेश गोदियाल,कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापडी,अध्यक्ष रंजीत रावत,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा,सह प्रभारी राजेश धर्माणी,दीपिका पांडे,उपनेता करन मेहरा सहित पार्टी के सभी विधायक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।