ऋषिकेश-आज कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा कांग्रेस संगठन की मजबूती के सन्दर्भ में चर्चा की।इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत से भी मुलाकात की।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने जिला अल्मोड़ा की कार्यकारिणी,ब्लाक कार्यकारिणी के सम्बन्ध में भी प्रदेश अध्यक्ष से विस्तार से चर्चा की।श्री पीताम्बर पान्डेय ने बताया कि उन्होंने अल्मोड़ा की जिला,नगर एवं ब्लाक कार्यकारिणी से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया है और अल्मोड़ा में कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गये सुझावों पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।श्री पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के साथ अवरुद्ध विकास से जनता त्रस्त है।जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के माध्यम से देगी तथा पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार बनेगी।
