धौलादेवी-धौलादेवी विकासखण्ड के गरूड़ाबाज में जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने गरूड़ाबाज मैदान में हो रहे टूर्नामेंट समापन के अवसर पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं।उन्होंने उपस्थित जनता के सम्मुख कांंग्रेस शासनकाल की उपलब्धियां भी गिनाई।उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है।क्योंकि भाजपा ने युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई।आज बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।श्री कुंजवाल ने कहा कि इसी गरूड़ाबाज में हरिप्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन संस्थान को आधे अधूरे में रोकना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है,अन्यथा आज दस से पन्द्रह हजार लोगों को इसी संस्थान से इस कोरोनाकाल में भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा होता।इस अवसर पर श्री कुंजवाल के साथ नरेन्द्र बनौला,बी०के०पान्डेय,जगदीश गैड़ा,नवीन सिंह,कमल बिष्ट, नन्दन बिष्ट,प्रधान दानसिंह मेहता,सुन्दर सिंह,चन्दन बोरा,शिवराज बनौलाआदि उपस्थित रहे।फाईनल मैच काना और चल्थी के बीच हुआ और काना ने जीत हासिल की।इस अवसर पर श्री कुंजवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
