लमगड़ा-लमगड़ा कांंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी गयी है।आज लमगड़ा ब्लाक के प्रत्येक न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम् जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री कुंजवाल ने कहा कि कांंग्रेस को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया जाना अतिआवश्यक है।साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा किसान एवम् कृषि विरोधी काले कानून का विरोध हर घर हर व्यक्ति के हस्ताक्षर अभियान आल इण्डिया कांंग्रेस कमेटी के निर्देशन पर चलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत अध्यक्षों को प्रारूप भरकर दिए एवं इस काले कानून का विरोध करने का संकल्प लिया गया।इस हस्ताक्षर अभियान के प्रारूपों को 30 अक्टूबर तक ब्लाक कांंग्रेस कार्यालय लमगड़ा में जमा करने के लिए न्याय पंचायत अध्यक्षों को कहा गया।श्री कुंजवाल ने भाजपा सरकार की तमाम जनविरोधी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की तथा सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों से अनुरोध किया कि अपने अपने क्षेत्रों में कांंग्रेस को मजबूत कर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें ताकि आम आदमियों का हित हो सके।बैठक में जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल,न्याय पंचायत अध्यक्ष हेम कुमार आर्या,पूरन पाण्डेय,धनसिंह फर्तयाल, मनोज रावत,कुन्दन कुनाल,पानसिंह बोरा,रमेश बिष्ट, गोपाल बिष्ट, सुन्दर फर्तयाल, रमेश बोरा,भैरव पान्डेय,सुनील सिंह,प्रदीप आर्या,त्रिलोक सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।