पिथौरागढ़-आज यूथ कांंग्रेस द्वारा स्टेशन में एकत्रित होकर यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में जल निगम एवं जल संस्थान का पुतला दहन किया गया व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।इस अवसर पर युंका कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि क्षेत्र में पेयजल किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है।इस अवसर पर यूथ जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा आंवलाधार योजना का कार्य इसी आशय से करवाया गया था कि पिथौरागढ़ वासियों को प्रचुर मात्रा में पेयजल आपूर्ति हो सके लेकिन अभी तक लोगों को समुचित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।पिथौरागढ़ के सभी वार्डों में लोग पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं।आंवलाधार योजना की डीपीआर में 12 एम एल डी पानी लिफ्ट किया जाना था परन्तु अभी भी 4 या 5 एम एल डी पानी ही पंपिंग किया जा रहा है,जिससे लोगों को पानी प्रचुर मात्रा में नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने कहा कि मोस्टमानू में 50 लाख लीटर क्षमता वाले टैंक में भी मात्र 5 लाख लीटर पानी ही पंपिंग किया जा रहा है,जिससे पानी सही तरीके से और पूरी मात्रा में लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।प्रदेश सचिव करन सिंह एवम् विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि पिथौरागढ़ में जल निगम एवम् जल संस्थान अपनी तानाशाही पर उतारू है जिस कारण जनता को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।प्रत्येक वार्ड में 2 या 3 दिन तक पानी नहीं आ रहा है जिससे लोगों में हाहाकार मचा है।वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गयी तथा जलनिगम द्वारा आंवलाधार योजना का पानी जनता तक नहीं पहुंचाया गया तो यूथ कांंग्रेस द्वारा जल संस्थान एवम् जल निगम का घेराव किया जाएगा।पुतलादहन कार्यक्रम में यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,प्रदेश सचिव करन सिंह,विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा,अभिषेक कोहली,दिनेश बिष्ट, आनन्द धामी,रोहित कोहली,कार्तिक खर्कवाल, शिवम पन्त,पंकज बिष्ट, नवीन भण्डारी, दीपक तिवारी,दीपक जोरा,कमलेश कसन्याल, विजय कुमार, शुभम जोशी,रजत विश्वकर्मा, पवन धौनी,विक्की सौन,पारस सिंह,महेन्द्र नाथ,हिमांशु जोशी,सुरेंद्र बिष्ट, सागर कुमार,जितेन्द्र भण्डारी सहित दर्जनों यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
