अल्मोड़ा-आज गौसेवा सदन ज्योली में वृक्षारोपण के उपरान्त गौकथा का आयोजन हुआ।इस अवसर पर अर्बन कोपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल,महिला कल्याण संस्था की अध्यक्षा श्रीमती रीता दुर्गापाल,पुष्पा सती,डे केयर के अध्यक्ष हेमचन्द्र जोशी,पी एस सत्याल,व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह,व्यापार मंडल उपसचिव अमन नज्जौन,सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी,दीप लोहनी, ग्राम प्रधान कटारमल बलबीर सिंह, ग्राम प्रधान ज्योली एवं अध्यक्ष प्रधान संगठन देव सिंह भोजक,पूरन तिवारी, बसन्त बललभ पंत,सतीश तिवारी,एम सी काण्डपाल,कमला कैडा,जन शिक्षण संस्थान के निदेशक मनोज सनवाल,राजू काण्डपाल,खण्ड विकास अधिकारी पंकज काण्डपाल सहित बहुत संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुये।कथा वाचक दया कृष्ण काण्डपाल,संगीतकार मयंक काण्डपाल के साथ कंचन एवं मीनू ने संगति प्रदान की।एक अगस्त को रूद्र यज्ञ के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।यह कार्यक्रम गौ सेवा न्यास तथा सभी गौ पशु प्रेमीयों द्वारा कराया जा रहा है।