चम्पावत-शुक्रवार को पूरन कठायत जिलाध्यक्ष कांंग्रेस की अध्यक्षता एवं विकास साह जिला महामंत्री के संचालन में सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस को प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति में सदस्य बनाये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।कांग्रेस जनों ने बैठक कर सूरज प्रहरी के चुनाव प्रबंधन समिति में सदस्य मनोनीत होने पर मुंह मीठा कर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया।पूरन कठायत जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान नेता हरीश रावत को चुनाव कैम्पेन कमेटी का अध्यक्ष,प्रदीप टम्टा को उपाध्यक्ष,गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस एवं प्रकाश जोशी पूर्व राष्ट्रीय सचिव को चुनाव प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष,मथुरा दत्त जोशी को प्रदेश प्रवक्ता बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इन ऊर्जावान पदाधिकारियों के बनने से साफ दिख रहा है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।इस दौरान कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा,उमेश खर्कवाल, हरीश चौधरी अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, श्रीमती निर्मला गहतोड़ी पूर्व राज्य मंत्री,श्रीमती आशा देवी ब्लॉक अध्यक्ष, प्रताप सिंह महराना,प्रकाश बोहरा,रोहित बिष्ट सभासद,मयूख चौधरी,अशोक कार्की,हरगोविन्द बोहरा,दिग्विजय कार्की,नीरज पांडेय, ललित देऊ,कमल कुमार आदि उपस्थित रहें।सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने अपने मनोयन पर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ युवा कांग्रेस नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया।साथ ही चम्पावत कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।