अल्मोड़ा-दिनांक 23.07.2021 को श्रीमती नीमा देवी निवासी ग्रमा खेड़ा तहसील चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा द्वारा अपना मोबाईल फोन कहीं खो जाने के सम्बन्ध में थाना द्वाराहाट में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।इस सम्बन्ध में साईबर सैल अल्मोड़ा की सहायता से द्वाराहाट पुलिस द्वारा उनका खोया मोबाईल बरामद कर आज दिनांक 30.07.2021 को श्रीमती नीमा देवी उपरोक्त को सुपुर्द किया।द्वाराहाट पुलिस एवं साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मोबाईल बरामद करने पर श्रीमती नीमा देवी द्वारा द्वाराहाट पुलिस एवं साईबर सैल अल्मोड़ा आभार व्यक्त किया गया।
