जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के मंडल लमगड़ा के मल्ला सालम में वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट व पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलनीछीना,नौगांव,द्यूनाथल,भुगाण व मिरोली में जनसंपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जनता अधिक से अधिक लाभ ले सके उसके लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया।भ्रमण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट,ग्राम प्रधान चगेठी व भाजपा मंडल मंत्री जागेश्वर सोनू चौहान,ग्राम प्रधान गोविंद सिंह, ग्राम प्रधान नौगांव खीम सिंह,ग्राम प्रधान चौसाला सौरभ गुरुरानी,पूर्व प्रधान कुन्दन सिंह रौतेला,गोविंद सिंह बिष्ट,गोविंद सिंह,कनिष्क प्रमुख प्रतिनिधि दीपक नैनवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश,सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जागेश्वर कल्याण सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।