अल्मोड़ा-आज आम आदमी पार्टी के द्वारा अल्मोड़ा जिले के संगठन का विस्तार करते हुए पंकज जोशी को अल्मोड़ा जिले का युवा मोर्चा का जिला सचिव नियुक्त किया गया।इस मौके पर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी,अल्मोड़ा जोन के प्रभारी शेखर चंद्र,युवा मोर्च के प्रदेश महासचिव नीरज सिंह,प्रदेश प्रवक्ता नीरज सिंह,दानिश कुरैशी,हिमांशु पांडेय,सुशांत जोशी,राजू जोशी आदि कार्यकर्ताओं ने पंकज जोशी को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा पंकज जोशी ने प्रदेश नेतृत्व
व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
