अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कार्यवाही करने के निर्देश पर दिनांक 15.07.2021 को देवेन्द्र सिंह सामन्त प्रभारी चौकी भिकियासैण ने दौराने चैकिंग चौकी तिराहा भिकियासैण से मो० सा० संख्या- UK 19 A 3606 स्प्लेंडर प्लस सवार प्रकाश चंद्र पुत्र (उम्र 38 वर्ष) राम लच्छी राम निवासी ग्राम गेबुआखास थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल,मनीष आर्य (उम्र 28 वर्ष) पुत्र पूरन राम निवासी गेहुआडील थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल के कब्जे से अवैध गांजा कुल 8.300 किलोग्राम कीमत ₹ 33200.00 परिवहन करते हुए बरामद करने पर थाना भतरौजखान में 23/21 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम प्रकाश चंद्र आदि पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।उक्त संबंध में थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीष अहमद ने बताया कि उपरोक्त अभियुक्तगण प्राइवेट नौकरी करते हैं, तथा नागचुलाखाल से अपने नशा करने हेतु गांजा एकत्र कर ले जा रहे थे।जिन्हें गिरफ्तार कर मो० सा० उपरोक्त को सीज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम में उ० नि० देवेन्द्र सिंह सामन्त (प्रभारी चौकी भिकियासैण),आरक्षी नापु० मनोज रावत,आरक्षी नापु०कविंद्र सिंह,आरक्षी नापु० देवराज सिंह,आरक्षी नापु०सुरेश कोरंगा शामिल रहे।