बागेश्वर-आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के बी०एड० विभाग द्वारा हरेला महोत्सव मनाया जा रहा है।जिसकी शुरुआत आज से हुई।इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय के बी०एड० विभाग के समस्त शिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अनेक प्रकार के पौधे जिनमें नीम,पीपल,अमरूद, सन्तरा,रूद्राक्ष आदि महाविद्यालय परिसर में लगाए गये।बी०एड० विभाग द्वारा हरेला महोत्सव इस पूरे सप्ताह मनाया जाएगा और बागेश्वर के अनेक स्थानों पर पेड़ पौधों का रोपण किया जाएगा तथा समाज को पेड़ पौधज बचाने से सम्बन्धित संदेश भी सोशियल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डा०पंकज दुबे के द्वारा पीपल का पेड़ लगाकर की गयी।साथ में विभाग के शिक्षक अखिलेश चौहान,डा०प्रवीण कुमार,कविता मेहरा,धर्मेन्द्र बोरा,प्रवीण कुमार, महिपाल बोरा व भूपेन्द्र मेहता द्वारा बी०एड०छात्रों रोहित कालाकोटी,मनोज,जीवन दानू,नरेन्द्र,प्रमोद,सुरेन्द्र,राकेश परिहार के साथ मिलकर पौधारोपण किया।विभाग को पौधे मुहैया बागेश्वर के प्रसिद्ध वृक्ष मित्र किशन मलड़ा ने कराये।विभाग द्वारा उनका भी धन्यवाद किया गया।