अल्मोड़ा-उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर जिलाध्यक्ष श्रीमती हेमा बिष्ट के निर्देशन में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को तनाव मुक्त, नई ऊर्जा संचार,शारीरिक विकास एवं बच्चों के मानसिक विकास में कोराना काल के दौरान लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं का ऑन-लाईन आयोजन किया गया।जिसमें योग दिवस,पर्यावरण दिवस,नशे के विरूद्व, मिशन हौसला पर स्लोगन,कविता एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता शामिल रहीं जिसमें कुल 126 बच्चों/महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।आज हरेला पर्व के सुअवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस परिवार के बच्चों/महिलाओं को आमन्त्रित कर पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए,उनके द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किये जाने की सराहना की गयी।एसएसपी अल्मोड़ा ने विभिन्न प्रतियोगिता के प्रत्येक प्रतिभागियों को पुरूस्कार से पुरूस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में कराये जाने वाले प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम की समाप्ति में हरेला पर्व पर उपस्थित सभी को पहाड़ी व्यंजन का सूक्ष्म जलपान करवाया गया।कार्यक्रम का संचालन उ०नि० दमोदर कापड़ी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जीतेन्द्र पाठक नोडल अधिकारी उपवा प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक भूपेन्द्र बृजवाल वाचक, उ०नि०अयूब खान,उ०नि०बेलवाल, पीआरओ हेमा ऐठानी,का०महेन्द्र गनघरिया,महिला कल्याण केन्द्र की म०आरक्षी प्रेमा,म०आरक्षी जमुना आदि मौजूद रहे।
