पिथौरागढ़-आज दिनांक 16 जुलाई को यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ का शिष्ठमंडल हरिद्वार में होने वाले प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने हेतु रवाना हुआ।उत्तराखंड युवा कांग्रेस का प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर तीन दिवसीय रहेगा जिसमें प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों के साथ साथ सभी जिलों के अध्यक्ष एवम सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष गण उपस्थित रहेंगे।इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के नेता व प्रशिक्षक उपस्थित रहेंगें जो पदाधिकारियों को कांग्रेस की विचारधारा,कांग्रेस के इतिहास व पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे।साथ ही साथ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की ओर भी ध्यान केंद्रित करते हुए रणनीति बनाई जाएगी व आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की जाएगी।पिथौरागढ़ से हरिद्वार प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर में भागीदारी करने हेतु जिलाध्यक्ष ऋषेंन्द्र महर,प्रदेश महासचिव करन सिंह , विधानसभा अध्यक्ष पिथौरागढ़ शुभम बिष्ट,जिला महासचिव पिथौरागढ़ आनन्द धामी,धारचूला विधानसभा अध्यक्ष संदीप वर्मा रवाना हुए।
