बागेश्वर-आज विवेकानंद विद्या मन्दिर इंटर कालेज मण्डलसेरा बागेश्वर में हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।हरेला पर्व के अवसर पर विद्यालय में काफल,अशोक इत्यादि के पौधे वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा द्वारा प्रदान किये गये।इस अवसर पर विद्यालय में विशिष्ट अतिथि तारा सिंह रावत पूर्व प्रधानाचार्य, मुख्य अतिथि जिला प्रचारक बागेश्वर जितेन्द्र,विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर पर्व की विशेषता बताई गई तथा सभा का समापन अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली द्वारा किया गया।इस अवसर पर कोविड नियमों का पूरी तरह पालन किया गया।इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी पौधरोपण तथा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट शंकर रौतेला तथा चन्दन कोरंगा उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
