बागेश्वर-अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर द्वारा आज स्वराज आश्रम नुमाइश खेत मैदान से बेलगाम महंगाई,बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के विरोध में पदयात्रा निकाली गई।जिसका समापन ताकुला टैक्सी स्टैंड में हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लोकमणी पाठक एवं संचालन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,कांग्रेस सेवादल,ब्लॉक कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठों द्वारा भाग लिया गया।विशेष उपस्थिति के रूप में एआईसीसी द्वारा नियुक्त समन्वयक मुनेंद्र सिंह भदोरिया एवं श्रीमती सुनीता कुमारी यादव पद यात्रा में सम्मिलित रहे।पदयात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष लोकमणि पाठक,प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण,एआईसीसी जिला प्रभारी मुनेंद्र भदौरिया,श्रीमती सुनीता कुमारी यादव,पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, जिला उपाध्यक्ष बहादुर बिष्ट,जिला महामंत्री बबलू नेगी,किशन कठायत, ललित बिष्ट,जिला विधानसभा प्रकोष्ठ संयोजक रंजीत दास,भैरवनाथ टम्टा, महेश पंत,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश खेतवाल,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार,गरूड़ ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या,अशोक वर्धन,अर्जुन देव,अंकुर उपाध्याय,दिनेश कुमार,आलम मेहरा,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी,सावित्री देवी,सुरेश लाल प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस,रिजवान खान,रुद्रा पांडे,नगर कांग्रेस नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, जिला उपाध्यक्ष भगवत रावल,चामू देवली,मोहनलाल,गणेश कुमार,संस्कार भारती,गीतांजलि,वरिष्ठ कांग्रेसी सज्जन लाल टम्टा,जिला प्रवक्ता विनोद पाठक आदि उपस्थित रहे।