अल्मोड़ा-कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों के आमरण अनशन पर बैठने वाले पदाधिकारियों व सहयोग करने वाले प्रत्येक सदस्य व सहयोगी संगठन व कार्मिक एकता मंच उत्तराखंड के अध्यक्ष रमेश पांडेय,सचिव दिगम्बर फुलोरिया,सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व सहयोगी पदाधिकारी प्रांत मंडल जनपद पदाधिकारियों व गढ़वाल मंडल के मंडलीय व जनपदीय पदाधिकारियों का धीरेन्द्र पाठक ने आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि इस शासनादेश में जो भी विसंगतियां होंगी उसे भी दूर करने के प्रयास किए जायेंगे।आमरण अनशन में सहयोग हेतु ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय हरजीत व समस्त कार्यकारिणी सदस्य व सभी सदस्यों का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया है।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड का भी आभार व्यक्त किया गया है।उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था समय की आवश्यकता है। काउंसिलिंग जी ओ जारी होने पर जगमोहन सिंह खाती मंडल अध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पंत,उपाध्यक्ष बलवीर भाकुनी,संयुक्त मंत्री राजेन्द्र राणा,संगठन मंत्री अभिषेक मित्तल,कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार,प्रदीप यादव,आडिटर संजय कुमार,सांस्कृतिक मंत्री अजय जोशी, प्रचार मंत्री जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जिला मंत्री पंकज जोशी,नैनीताल अध्यक्ष हरिशंकर नेगी, सचिव तरुण तिवारी,चंपावत अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी,सचिव रविन्द्र पांडेय, बागेश्वर अध्यक्ष विजय रावत,सचिव इंद्रेश कोरंगा,संरक्षक भुवन जोशी, पिथौरागढ़ अध्यक्ष सौरभ चंद,सचिव कैलाश बिष्ट,ऊधमसिंह नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय,सचिव हरजीत सिंह द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है। गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा,सचिव सीता राम पोखरियाल, संयुक्त सचिव संजय भाष्कर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रांतीय सुभाष रतूड़ी,प्रांतीय प्रचार मंत्री कमल किशोर,जिला सचिव देहरादून प्रवीन कुमार द्वारा भी आमरण अनशन स्थल पर उपस्थित होकर व दूरभाष पर सहयोग दिया गया।शासनादेश में कई विसंगतियों होंगी तो उन्हें भी सदस्यों के प्रत्यावेदन के आधार पर निस्तारण हेतु अनुरोध किया जायेगा।आमरण अनशन पर बैठने वाले सभी का भी आभार व्यक्त किया गया है।आमरण अनशन में मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती, मंडल सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक, सचिव चंपावत रविन्द्र पांडेय,सचिव ऊधमसिंह नगर हरजीत सिंह,अध्यक्ष पिथौरागढ़ सौरभ चंद सचिव अल्मोड़ा पंकज जोशी अध्यक्ष बागेश्वर विजय रावत सचिव बागेश्वर इंद्रेश कोरंगा बैठे थे।श्री पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा कहा गया है कि विभाग द्वारा अभी तक पदोन्नति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है अतिशीघ्र सभी पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाय तथा पदोन्नति संशोधन के सभी प्रकरणों को भी निस्तारित किए जायें।श्री धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय,पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल,विधायक राजकुमार ठुकराल,विधायक पिथौरागढ़ चन्द्रा पंत,मंत्री श्रीमती रेखा आर्य धरना स्थल पर उपस्थित पूर्व विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी,शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का आभार व्यक्त किया है।