अल्मोड़ा-दिनाॅक 6.07.2021 को ग्राम गरूड़ा में दो व्यक्तियों द्वारां शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना थाना सोमेश्वर में प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।दो व्यक्ति विनोद कुमार पुत्र हरीश राम निवासी दुदीला भैटा एवं शिवा राजोरिया पुत्र महेश पाल निवासी ग्राम अर्जुनराठ सोमेश्वर को शराब के नशे में उत्पात मचाते पाये जाने पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दोनों को उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।इसके अतिरिक्त सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत टाना रनमन में दौराने चैकिंग उ०नि० गोविन्द सिंह मेहता द्वारा यूके 04सीए-2157 ट्रक को रोककर चैक किये जाने पर वाहन चालक गोविन्द कुमार पुत्र आनन्द कुमार निवासी ग्राम टाना सोमेश्वर को शराब के नशे में एवं बिना कागजात वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत वाहन चालक को गिरफ्तार एवं वाहन सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।