अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु की जा रही वाहन चैकिंग के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।उ०नि० देवेन्द्र सिंह राणा द्वारा सूनारी तिराहे में दौराने चैकिंग स्कूटी 04एई-2196 को रोककर चैक किये जाने पर चालक ललित मोहन जोशी पुत्र जगदीश चन्द्र जोशी निवासी ग्राम नया संग्रोली पोस्ट जैती, लमगड़ा द्वारा को शराब के नशे में चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन सीज किया गया है।चालक ललित मोहन जोशी के डी०एल० निरस्तीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी है।